रालोद नेता राजन जावला ने केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याएं रखीं

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला,नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता राजन जावला ने दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कांधला क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

सोमवार को हुई इस मुलाकात में राजन जावला ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कांधला विधानसभा क्षेत्र में लंबित पड़ी विकास परियोजनाओं, किसानों की समस्याओं तथा अन्य जनोपयोगी विषयों से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया।

इस दौरान क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली समेत अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर भी विस्तृत बातचीत हुई। राजन जावला ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका जल्द समाधान होना आवश्यक है।

मुलाकात के दौरान उद्भव सरोहा सहित दर्जनों समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!