तालाब जीर्णोद्धार कार्य में लापरवाही पर सीडीओ भड़के, अधिकारियों व जेई को लगाई फटकार

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला, विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत इस्लामपुर घसौली में लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे तालाब जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान कार्य मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों और जेई को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत सभी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

गांव इस्लामपुर घसौली में लघु सिंचाई विभाग की ओर से तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। सोमवार को सीडीओ विनय कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई स्थानों पर कार्य में लापरवाही और मानकों की अनदेखी नजर आई, जिस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया।

सीडीओ ने मौके पर मौजूद लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों और जेई को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुसार ही कार्य कराया जाए और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कार्य में कोई कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान ग्राम प्रधान उमरनवाज, पूर्व प्रधान जुम्मा सहित गांव के कई सम्मानित लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सीडीओ के निरीक्षण और सख्त रवैये पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा और तालाब का सही तरीके से जीर्णोद्धार हो सकेगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और पशुओं को भी लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!