
हिण्डन नदी के प्रदूषण के बीच सेहत की फिक्र, गांव में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला। हिण्डन नदी का प्रदूषण और ग्रामीणों की सेहत की चिंता! इसी को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र के गांव मखमूलपुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों को जरूरी चिकित्सकीय परामर्श देते हुए आगे उपचार कराने के लिए मार्गदर्शन किया गया।प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर आयोजित इस शिविर में बीमारियों की समय रहते पहचान करने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें बताया कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।गांव मखमूलपुर में आयोजित शिविर का उद्देश्य हिण्डन नदी प्रदूषण से प्रभावित ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और संभावित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की पहचान करना रहा। चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार आवश्यक सलाह दी। जिन मरीजों को आगे जांच या उपचार की जरूरत हो सकती है, उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा लेने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।शिविर में डॉ. योगेंद्र, फार्मासिस्ट रिहान राणा, एलटी रजत सोनू और वार्ड बॉय ने अपनी सेवाएं दीं। टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी।स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर घरेलू उपायों के भरोसे रहने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। समय पर जांच और उचित उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है।हिण्डन नदी प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निगरानी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अब जरूरत इस बात की है कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, ताकि किसी भी संभावित बीमारी की पहचान समय रहते हो सके।