दो बाइकों की टक्कर से मची अफरा-तफरी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बे में द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एलम के प्रेम नगर निवासी देवी सिंह का पुत्र मोनू उर्फ शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल युवक को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, मोनू उर्फ शशिकांत अपनी बाइक पर सवार होकर शामली जनपद के लिलोन खेड़ी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह कांधला में द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोनू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक घायल की मदद करने के बजाय अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस चालक नितिन और ईएमटी मोहम्मद दिलशाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया इस संबंध में कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!