Oplus_131072

 

ग़ाज़ियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को राज्यभर में प्रभावी बनाने के क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में 24 नवंबर 2025 को कमिश्नरेट गाजियाबाद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की नई इकाई अभिसूचना संकलन हेतु स्थापित की गई।

इस इकाई का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ श्री के. सत्यनारायण द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के किसी भी रूप को बर्दाश्त न किया जाए और शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस दायित्व को निभाने में संगठन की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

गाजियाबाद में संगठन की स्थापना से जनपद में भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतों के संकलन, जाँच और कार्रवाई की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सशक्त बनाया जाएगा। इस कदम से नागरिकों को न्याय सुलभ होगा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में जवाबदेही बढ़ेगी।

कार्यक्रम में श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध; श्री आलोक प्रियदर्शी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात; तथा श्री इरफान नासिर खान, पुलिस उपाधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ इकाई, कमिश्नरेट गाजियाबाद उपस्थित रहे। इनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने संयुक्त रूप से भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!