हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। क्षेत्र के गांव कनियान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में काम कर रहे किसानों ने एक मोर को मृत अवस्था में देखा। जानकारी के अनुसार, मोर की मौत 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई है।किसानों ने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के कैटल गार्ड योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर कांधला पशु चिकित्सालय भेजा गया। वहां पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेन्द्र सिंह ने मोर का पोस्टमार्टम किया।डॉ. धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि मोर की मौत का कारण हाई टेंशन (11 हजार वोल्ट) लाइन की चपेट में आना पाया गया।इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में दुख और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों को सुरक्षित करने के ठोस उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!