दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

 

सादिक सिद्दीकी

कांधला। थाना क्षेत्र के एल्म बाईपास कट पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागपत के छपरौली निवासी नीतू (पुत्र राजवीर) अपने चचेरे भाई बबीत (पुत्र ओमा सिंह) के साथ देहरादून से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान, कासिमपुर खेड़ी निवासी विकास (पुत्र ओमपाल सिंह) शामली से अपने गांव जा रहा था। एलएम बाईपास कट के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!