
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, चोर फरार पुलिस ने शुरू की जांच
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में एक घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महबूब पुत्र समीम निवासी कैराना अपनी पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर कांधला स्थित अपने रिश्तेदार उस्मान के घर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की और घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस बाहर आए तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।घटना की जानकारी मिलते ही महबूब और उनके परिजन आसपास के इलाकों में बाइक की खोजबीन में जुट गए, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने कांधला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।