रेलवे मार्ग पर सड़क हादसा, पानीपत निवासी गंभीर रूप से घायल

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। शुक्रवार को कस्बे के रेलवे मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया। छोटी नहर के पास एक कार की तेज़ रफ़्तार टक्कर से पानीपत निवासी हरपाल (पुत्र धनिराम) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, हरपाल किसी निजी काम से कांधला आए थे। अपना काम निपटाने के बाद वे वापस पानीपत लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे मार्ग पर छोटी नहर के पास अचानक सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे ज़मीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक ने घायल हरपाल को तुरंत कांधला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है और उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

घायल हरपाल ने पुलिस कार्रवाई से फिलहाल इंकार किया है। बताया जा रहा है कि वे किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया में नहीं जाना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!