किशोरी के साथ मारपीट, बेहोश होकर गिरी जमीन पर  गंभीर रूप से घायल

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम में बच्चों के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। यहां मोहल्ले के कुछ बच्चों ने 15 वर्षीय किशोरी आफरीन के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

जानकारी के अनुसार, आफरीन अपने पिता अय्यूब की किराना दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के कुछ बच्चों ने उसे रोक लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान आफरीन बेहोश होकर गिर पड़ी।

घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।

घायल आफरीन की मां खैरून ने आरोप लगाया है कि बच्चों के साथ उनकी मां ने भी आफरीन के साथ मारपीट की। परिजनों ने थाना कांधला में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!