दशहरा से पहले सुरक्षा अलर्ट थानाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च,

 

थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने सख़्त चेतावनी दी “क़ानून के साथ खिलवाड़ करने वाले और हुड़दंग फैलाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला।आगामी दशहरा पर्व को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए कांधला थाना ने शनिवार को पूरे कस्बे में विशाल पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने स्वयं किया और पुलिस बल के साथ मिलकर मुख्य बाजार, चौक-चौराहों, गलियों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने सख़्त चेतावनी दी “क़ानून के साथ खिलवाड़ करने वाले और हुड़दंग फैलाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। दशहरा पर्व को शांति और सुरक्षा के साथ मनाना हमारी प्राथमिकता है। हमारी टीम हर समय सजग है और कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।”पैदल फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने हर संवेदनशील क्षेत्र पर पैनी नजर रखी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने पुलिस बल व , होमगार्ड और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर परिस्थिति में चौकसी बनाए रखें और जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाएं। कस्बेवासियों ने इस कदम को सराहा और कहा कि सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस का सक्रिय रवैया अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी है। व्यापारी और नागरिक दोनों ने भरोसा जताया कि अब दशहरा और आने वाले त्योहार पूरी तरह शांति और सुरक्षा के साथ मनाए जाएंगे। पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त की।थानाध्यक्ष ने आदेश दिया कि क़ानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत सख़्त कार्रवाई की जाए।

जनता से संवाद कर लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस ने रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ाकर सुरक्षा सुनिश्चित की।थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने यह स्पष्ट किया कि कस्बे में कोई भी अपराधी या असामाजिक तत्व अब आसानी से कानून से बच नहीं पाएगा। उनके इस कदम ने न केवल पुलिस की कार्यशैली को मजबूती दी है बल्कि जनता के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी पैदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!