छत से पत्थर बरसाकर युवक ने मचाई मोहल्ले मे तबाही, लोगों में खौफ दो घायल.

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बे के रामनगर मोहल्ले में शोमवार को उस समय दहशत फैल गई जब रविंद्र नामक युवक ने अचानक अपने घर की छत पर चढ़कर आसपास के घरों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थरबाजी में दिल्ला और उनकी पत्नी कविता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत की स्थिति बन गई।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी युवक पहले भी कई बार इस तरह का उत्पात मचा चुका है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि हर बार शिकायत के बावजूद पुलिस केवल खानापूर्ति कर युवक को छोड़ देती है। लोगों ने आरोप लगाया कि “मानसिक रूप से कमजोर” बताकर आरोपी को बार-बार छोड़ना पुलिस की बड़ी लापरवाही है।

घायल कविता ने बताया कि उनके परिवार के साथ कई बार पत्थर फेंकने और गाली-गलौज की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब डर के कारण घर में बच्चों को अकेला छोड़ने से भी परहेज करना पड़ रहा है।इस घटना के बाद रामनगर मोहल्ले के लोग भयभीत हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से लगातार गश्त व आरोपी पर निगरानी रखने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई न हुई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस संबंध में कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि हंगामा करने वाला युवक मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!