पालिका अध्यक्ष का परिवार जनता की उम्मीदों का केंद्र
विकास और सेवा की राजनीति: कांधला में नजमूल इस्लाम परिवार की बढ़ती लोकप्रियता
सादिक सिद्दीक़ी,
कांधला। कस्बे की धरती पर सेवा, भाईचारे और नेतृत्व का इतिहास लंबे समय से लिखा जा रहा है। इस इतिहास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष हाजी नजमूल इस्लाम और उनका परिवार। जनता की सेवा के प्रति उनका समर्पण और त्याग आज हर गली-मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पालिका अध्यक्ष हाजी नजमूल इस्लाम के पिता, मरहूम मियां फेजुल इस्लाम, ने जीवनभर नगर की सेवा को ही अपना ध्येय बनाया। उनकी ईमानदारी और मददगार स्वभाव ने उन्हें कस्बे का सम्मानित चेहरा बनाया। आज वही सेवा की मशाल उनके बेटे और परिवार के हाथों में सुरक्षित है। जनता की सेवा में निरंतर सक्रिय
हाजी नजमूल इस्लाम का नाम जनता के बीच भरोसे और पारदर्शिता का पर्याय बन चुका है। वे दिन-रात नगर की समस्याओं को हल करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटे रहते हैं। उनकी सोच स्पष्ट है“राजनीति का असली मक़सद जनता की सेवा है।” पालिका अध्यक्ष के सुपुत्र रियाजुल इस्लाम हमजा ने हाल ही में डोर-टू-डोर संवाद कर जनता से सीधा जुड़ाव बनाया। लोगों की परेशानियाँ सुनकर उन्हें हल करने का संकल्प लिया और विश्वास दिलाया कि उनकी आवाज़ अब अनसुनी नहीं जाएगी। उनकी यह पहल कस्बे में गहरी पैठ बना चुकी है। लोग उन्हें एक युवा, जुझारू और ईमानदार नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं। जहाँ विरोधी केवल राजनीति के लिए आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, वहीं हमजा ने जनता के बीच जाकर साफ़ संदेश दिया कि “हमारा मक़सद राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है।” यह रुख़ विरोधियों के लिए करारा जवाब और समर्थकों के लिए गर्व का कारण बन गया। कस्बे के बुजुर्ग हों या युवा, महिलाएँ हों या व्यापारी—हर वर्ग मान रहा है कि कांधला का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। जनता का कहना है कि जिस तरह रियाजुल इस्लाम हमजा ने नब्ज़ टटोली है, उससे साफ़ है कि आने वाले समय में कस्बा और मज़बूत नेतृत्व की राह पर आगे बढ़ेगा।