मामूली विवाद बना जानलेवा झगड़ा दबंगों की धमकी से सहमा परिवार,पीड़ित ने थाने में दी तहरीर और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार

 

कांधला कस्बे के मोहल्ला मौलानान स्थित खालापार क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग हथियार लेकर दूसरे के घर तक पहुंच गए। घटना से पूरे मोहल्ले में तनाव और दहशत का माहौल बन गया है।पीड़ित युवक मुकर्रम पुत्र असलम ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मोहल्ले के ही दबंग युवक हसीन, हासिम, इन्तेजार और क़ासिम ने पहले तो कहासुनी की, फिर धारदार हथियार लेकर उसके घर पर हमला करने पहुंचे और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों को भी डराया-धमकाया।पीड़ित मुकर्रम ने बताया कि वह किसी तरह अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले गया और तत्पश्चात थाना कांधला पहुंचकर लिखित तहरीर दी। उसने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।घटना से भयभीत पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई, जिसमें उसने कहा कि यदि उसे या उसके परिवार को कुछ होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी।स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मोहल्ले में ही किसी छोटी बात पर हुई थी, लेकिन दबंगों के रवैये ने मामले को तूल दे दिया। मोहल्ले में बढ़ते तनाव को देखते हुए लोगों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।सूचना मिलने पर कांधला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों पर सख्त कार्यवाही कर इलाके में शांति और सुरक्षा की भावना बहाल की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!