
खेत में जबरन मेड़ बनाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की गुहार
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला, कस्बे के मोहल्ला गुर्जरान निवासी किसान तारीक ने अपने पड़ोसी पर खेत में जबरन मेड़ लगाने और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
किसान तारीक के अनुसार उसका खेत सलेमपुर गांव में स्थित है। आरोप है कि उसके पड़ोसी ने उसके खेत में जबरन मेड़ बना दी। जब उसने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथ अभद्रता करता रहा है। हाल ही में जब तारीक और उसके परिवार के लोगों ने खेत में मेड़ बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी करते हुए धमकी दी।
तारीक का यह भी आरोप है कि पड़ोसी उसे और उसके परिवार को एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कराकर फंसाने की धमकी दे रहा है। घटना के बाद से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित किसान ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर खेत से जुड़े विवाद का समाधान कराने तथा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले मा कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी