जनगणना में नहीं चलेगी लापरवाही! कर्मचारियों को सिखाए आंकड़े जुटाने के तरीके

 

* फील्ड में उतरने से पहले कर्मचारियों को सिखाए जा रहे जनगणना के गुर, अशोक कुमार और अमरेश कुमार ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला, जनगणना-2027 को लेकर सरकारी महकमे में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नगर पालिका परिषद कांधला के सभागार में कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना की बारीकियों से रूबरू कराया गया और बताया गया कि घर-घर पहुंचकर आंकड़े जुटाने से लेकर उनका रिकॉर्ड तैयार करने तक की प्रक्रिया किस तरह पूरी करनी है।प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को समझाया गया कि जनगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत जानकारी पूरे आंकड़ों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को पूरी सावधानी, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।नगर पालिका के लिपिक अशोक कुमार और अमरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, आवश्यक जानकारियां एकत्र करने, फील्ड में कार्य करने तथा रिकॉर्ड को सही तरीके से दर्ज करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनगणना के दौरान प्रत्येक जानकारी को गंभीरता से दर्ज किया जाए, ताकि आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!