प्रॉपर्टी विवाद में युवक से मारपीट, हालत बिगड़ी; जिला अस्पताल रेफर

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार मोहल्ला मिर्दगान निवासी शाहिद पुत्र शौकीन का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में शाहिद घायल हो गया। घटना के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला भेजा। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!