PDA जन पंचायत में गरजे सपाई, मिशन 2027 को लेकर भरी हुंकार

….

मौलानान में जुटे सपा नेता-कार्यकर्ता, सामाजिक न्याय और भागीदारी का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। मोहल्ला मौलानान में आयोजित PDA जन पंचायत में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोरदार जमावड़ा देखने को मिला। जन पंचायत में मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। पंचायत में सामाजिक न्याय, समानता और भागीदारी को लेकर PDA का संदेश जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहा।

PDA जन पंचायत की आयोजक पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत ऐलम डॉ. दीपा पंवार रहीं, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. जुनैद अख्तर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी शामली के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की।जन पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी तैयारियों की सबसे बड़ी ताकत है। PDA के सामाजिक न्याय और भागीदारी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन, शोकेन्द्र आचार्य, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष इमरान राणा, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष वासिल चौधरी, युवजन सभा प्रदेश सचिव तासीन मंसूरी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला महासचिव राजेन्द्र छौकर, लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष चौधरी सुफियान, सलीम अहमद, अफसर रावल, विधानसभा अध्यक्ष अमजद चौधरी, ऐलम नगर अध्यक्ष राजू पंवार, वाजिद सिद्दीकी, सभासद इस्माइल हसन, पूर्व सभासद मुशर्रफ हसन, आबिद मंसूरी, आसिफ सिद्दीकी, महबूब हसन, शाहजेब सिद्दीकी, हारून सिद्दीकी, फैसल अख्तर और शाहिद हसन सहित बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।जन पंचायत के दौरान “PDA की आवाज, सामाजिक न्याय का संकल्प” का संदेश गूंजा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना और मिशन 2027 को लेकर सपा खेमे में एकजुटता का संदेश नजर आया।

error: Content is protected !!