स्वच्छ नगर की ओर कदम, पालिका ने कराया नाला सफाई कार्य

 

* नाला सफाई अभियान तेज, पालिका ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहल्ला रायजादगान वार्ड संख्या-3 स्थित भारसी रोड पर राणा बिल्डिंग मटेरियल से छोटी नहर तक नाले की व्यापक सफाई कराई गई।

सफाई अभियान के दौरान नाले में जमा गाद, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया गया। नगर पालिका की सफाई टीम ने पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

इस अवसर पर नगरवासियों से अपील की गई कि वे नालों में कूड़ा-कचरा न डालें और घरेलू कचरा केवल नगर पालिका की कूड़ा गाड़ियों को ही दें। साथ ही लोगों से यह भी कहा गया कि स्वयं गंदगी न फैलाएं और न ही किसी अन्य व्यक्ति को गंदगी फैलाने दें।

पालिका की ओर से कहा गया कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। यदि सभी लोग स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो न केवल जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि विभिन्न संक्रामक बीमारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

नगर पालिका ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाकर ही स्वस्थ, सुंदर और विकसित नगर का सपना साकार किया जा सकता है। “स्वच्छ नगर, स्वस्थ नागरिक” के संकल्प को साकार करने में सभी का सहयोग जरूरी है।

error: Content is protected !!