सड़क सुरक्षा का संदेश छात्राओं ने दिखाई जिम्मेदारी, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हुआ सम्मान

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला।राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. बृजभूषण ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर और घर-घर जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाली छात्राओं को मेडल प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि देश में तेजी से एक्सप्रेसवे और सड़कों का विकास हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और समाज को भी जागरूक करें।

कार्यक्रम का संचालन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. श्याम बाबू ने किया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं, जिन्होंने सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!