ढासरी गांव में किसान यूनियन तोमर की पंचायत, तस्सवर को बनाया तहसील उपाध्यक्ष अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर

 

ककरौली। ढासरी गांव में भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा आयोजित पंचायत में जिला अध्यक्ष ने सबसे पहले प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रशासन का काम अब पक्षपातपूर्ण हो गया है और आम किसान को हर छोटे काम के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ें, क्योंकि मजबूत संगठन ही उनकी आवाज को बुलंद कर सकता है और अधिकार दिला सकता है।

 

इसके बाद पंचायत में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया और सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई गई। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी, अजय त्यागी, पश्चिम प्रदेश प्रभारी रिहान अली, प्रदेश अध्यक्ष सानू पहलवान, तहसील अध्यक्ष मुजफ्फर चौधरी, प्रदेश प्रभारी कार्यकारिणी हसीर, जिला उपाध्यक्ष हनी चौधरी, पिमोडा निवासी मोनिस (युवा प्रदेश अध्यक्ष), कार्यकारिणी सदस्य आजम, युवा तहसील उपाध्यक्ष जव्वार खालिद और आस मोहम्मद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इस दौरान तस्सवर को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अन्य सभी पदाधिकारी पहले से अपने-अपने पदों पर कार्यरत हैं।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। उन्होंने बताया कि कई किसानों ने शिकायत की कि मामूली ₹5000 से ₹10000 के बकाया पर भीषण गर्मी में उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिससे वे भारी परेशान हैं। साथ ही सरकारी विभागों में सुविधा शुल्क के बिना काम न होने की बात भी सामने आई है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार कप्तान कार्यालय में होने वाली महापंचायत की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और अब सभी पदाधिकारियों व किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

 

वहीं पिमोडा निवासी मोनिस ने संगठन की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि जहां व्यक्तिगत स्तर पर काम नहीं हो पाता, वहीं संगठन के माध्यम से समस्याओं का समाधान जल्दी संभव हो जाता है। उन्होंने अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठीक कराने का उदाहरण भी साझा किया।

 

पंचायत में सैकड़ों किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं और संगठन के प्रति भरोसा जताया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!