युवक के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, महिला ने पुलिस को दी तहरीर

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक महिला ने अपने बेटे के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में खुशनुमा पत्नी शमशीर ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे मोहल्ला खेल निवासी रहीस पुत्र नामालूम और उसके दो बेटे सुफियान तथा फैसल ने उसके बेटे अजहर के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और आरोपियों ने अजहर को घेरकर उसके साथ हाथापाई की।

पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके बेटे को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!