युवती अपहरण-दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल के बाद जेल भेजा

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला क्षेत्र के मलकपुर गांव में युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आया है।जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने 11 अक्टूबर को कांधला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सुहेल पुत्र इरफान उसकी बेटी को अगवा कर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी के पिता, चाचा समेत दर्जनभर से अधिक लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पीड़ित पक्ष पर हमला करने पहुंचे। हमले में शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी घायल हो गए थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!