सड़क पर जमा पानी से जनजीवन प्रभावित, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला कस्बे की नई बस्ती मुस्तफाबाद में पिछले चार महीनों से सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर लगातार भरे पानी के कारण स्थानीय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों, बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग पानी से होकर गुजरते समय फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।बस्ती निवासी समीर ने बताया कि यह समस्या पिछले चार महीनों से लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।वहीं एक अन्य निवासी आसिफ का कहना है कि मार्ग पर जलभराव का मुख्य कारण बस्ती में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होना है। नालियों की सफाई और निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बस्ती का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे पूरे मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन जाती है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।बस्ती निवासी नवाब ने बताया कि चुनाव से पहले ग्राम प्रधान द्वारा विकास के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब वे वादे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बस्ती के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस संबंध में ग्राम प्रधान पति चमन सिद्दीकी का कहना है कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर मार्ग पर हुए जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल

error: Content is protected !!