MLC चुनाव की तैयारियां तेज, नगर पालिका में बन रहे तीन मतदान बूथ

 

* 23 अक्टूबर को मतदान, चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा पालिका प्रशासन

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला एमएलसी चुनाव को लेकर कांधला में तैयारियों का दौर तेज हो गया है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही नगर पालिका प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है। चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पालिका परिसर में तीन अलग-अलग मतदान बूथ तैयार कराए जा रहे हैं।नगर पालिका परिसर में मतदान बूथ बनाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि मतदान के दिन किसी तरह की अव्यवस्था न हो और मतदाताओं को वोट डालने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए परिसर में जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है नगर पालिका के लिपिक अमरीश कुमार ने बताया कि 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पालिका परिसर में तीन मतदान बूथ तैयार किए जा रहे हैं। चुनाव के मद्देनजर तैयारियों को समय से पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।अब देखना होगा कि मतदान के दिन नगर पालिका परिसर में चुनावी व्यवस्था किस तरह रहती है। फिलहाल, चुनाव की तैयारियों को लेकर पालिका प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।

error: Content is protected !!