मौसम में बदलाव से बढ़ी बीमारियां अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

सादिक सिद्दीकी,

कांधला क्षेत्र में मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार इस समय सबसे ज्यादा मरीज खांसी, नजला (जुकाम), बुखार और निमोनिया जैसी समस्याओं से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में आई गिरावट और ठंड के असर से बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी का खतरा अधिक बढ़ गया है।बुखार से गंभीर रूप से पीड़ित जाटत कॉलोनी निवासी गुलनाज, मोहल्ला खेल निवासी मेहविश और गांव गंगेरू निवासी रौनक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनकी नियमित जांच की जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में आई गिरावट के कारण क्षेत्र में सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और उपचार दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!