जाम ने बिगाड़ी ट्रैफिक की चाल, सड़कें बनीं लंबी कतारें

 

सादिक सिद्दीक़ी,

 

कांधला। कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक भीषण जाम लग गया। जाम इतना लंबा और विकराल था कि सड़कों पर वाहनों की कतारें दूर-दूर तक लग गईं। इस दौरान राहगीरों, दुकानदारों और बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से शुरू हुआ जाम दोपहर तक और फिर शाम तक बना रहा, जिससे पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।बताया जाता है कि दिल्ली बस स्टैंड कस्बे का सबसे व्यस्त चौराहा है, जहां हर समय बसों, ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। रविवार को भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। बस स्टैंड के आसपास ई-रिक्शा और अन्य वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े हो गए, जिससे सड़क का अधिकांश हिस्सा घिर गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया।जाम में कई बसें,, बाइक और चारपहिया वाहन फंस गए। लोग घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे और कई यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है,जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए एक-एक कर वाहनों को निकलवाया और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया। कई घंटे की मेहनत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा सका। हालांकि भीड़ अधिक होने के कारण बीच-बीच में जाम की स्थिति फिर बनती रही, जिससे पुलिस को पूरे दिन मशक्कत करनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!