तेज रफ्तार टाटा मैजिक से बाइक की भिड़ंत, ससुराल जा रहा युवक गंभीर घायल

 

सादिक सिद्दीक़ी,

कांधला। ससुराल जा रहे एक बाइक सवार युवक की टाटा मैजिक से भिड़ंत हो जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव गंगेरू निवासी 22 वर्षीय शमीम उर्फ भूरा पुत्र शकील रविवार को बाइक से अपनी ससुराल बुढाना जा रहा था। जैसे ही वह गांव गढ़ीदौलत के तिराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रही टाटा मैजिक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को तुरंत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

वहीं इस मामले में अभी तक पीड़ित के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!