जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी विवाद, पिता व भतीजों पर जानलेवा हमले का आरोप

 

सादिक सिद्दीक़ी,

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में घर और जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर कथित रूप से पलकट्टी और फावड़े से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने अपने ही पिता और दो भतीजों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भभीसा निवासी संजीव कुमार का अपने परिवार के साथ घर और जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उनके पिता और दो भतीजों ने मिलकर उन पर पलकट्टी और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में संजीव कुमार को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजीव कुमार को उपचार के लिए कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!