भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप का कांधला में भव्य स्वागत

 

सादिक सिद्दीकी

कांधला। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त शामली जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप के पहली बार कांधला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल्ली बस अड्डे पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।कांधला पहुंचते ही रामजी लाल कश्यप ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बस अड्डे पर काफी देर तक जश्न का माहौल बना रहा।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामजी लाल कश्यप ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस मौके पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, प्रतिभा उर्फ सिमरन, कांधला मंडल उपाध्यक्ष नरेश सैनी, नासिर बेग, भाजपा सभासद प्रमोद सैनी, आलम पेंटर, विक्की सैनी, अनिल बोरा, सभासद महिपाल और शराफत खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान दिल्ली बस अड्डे पर भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रामजी लाल कश्यप कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए शामली के लिए रवाना हो गए।

error: Content is protected !!