basti_1742654619810_1742654627077

 

बस्ती पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

एएसपी ओ.पी. सिंह के कुशल निर्देशन में संयुक्त टीम ने  किया ऑपरेशन

अपराधियों के खिलाफ जारी है शून्य सहिष्णुता: ओपी सिंह 

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। लालगंज थाना क्षेत्र के परसहिया जिगिना देव स्थित इस फैक्ट्री में खतरनाक हथियार और कारतूस बनाए जा रहे थे, जिसे “मौत का सामान” तैयार करने वाला अड्डा बताया जा रहा है। कानून व्यवस्था के नायक एएसपी ओम प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 10 अवैध हथियार, 10 कारतूस तथा निर्माण उपकरण जब्त किए।

ऑपरेशन का संचालन: मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

एएसपी ओ.पी. सिंह ने बताया कि गुप्तचर सूचना के आधार थाना कलवारी, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। छापे के दौरान फैक्ट्री में 32 बोर की देशी पिस्टल, 12 बोर तमंचा, 315 बोर के छह देशी तमंचे समेत अन्य हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने कलवारी के थन्हवा मुड़ियारी मोड़ पर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस अनुसार, सभी आरोपी पहले से ही विभिन्न गंभीर मामलों में संलिप्त हैं:

विशाल कुमार (नांदे कूंआ निवासी) पर हत्या के प्रयास, चोरी और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।

राशिद खान (सर्रैया खुर्द) के खिलाफ कलवारी थाने में दो मुकदमे चल रहे हैं।

निकित चौधरी (शोभनपार) और शिवा पटवा (खखरा अमानाबाद) पर क्रमशः कलवारी व लालगंज थानों में आरोप।

मंजीत व संजीत विश्वकर्मा (परसहिया जिगिना देव) पर लालगंज थाने में तीन-तीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम को मिला 25 हजार का इनाम

इस ऑपरेशन में थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद, एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय, सर्विलांस प्रभारी शशिकांत समेत 20 से अधिक अधिकारी-कर्मी शामिल रहे। एसपी सत्येंद्र भूषण ने टीम को 25,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

अपराधियों के खिलाफ जारी है शून्य सहिष्णुता

एएसपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई बस्ती पुलिस की “गुनाह पर शिकंजा” नीति का हिस्सा है। अवैध हथियारों के निर्माण से न केवल क्षेत्र में अशांति फैलती है, बल्कि बड़े अपराधों को बढ़ावा मिलता है। पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही कर रही है, जिससे जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

error: Content is protected !!