IMG-20230727-WA0017

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा, मातहतों को मुआवजा सूची तैयार करने के आदेश

कैराना। एसडीएम ने एक पखवाड़े पूर्व यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ की चपेट में आए दर्जनों गांवों के किसानों की फसलें नष्ट होने पर आधा दर्जन गांवों का दौरा कर राजस्व विभाग की टीम को मुआवजे की सूची को सतर्कता से तैयार करने के निर्देश दिए।

गत 11 जुलाई को यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से आए अधिक पानी के कारण तहसील क्षेत्र एवं यमुना के किनारे स्थित सभी गांवों की फसलें अधिक्तर जलमग्न होने पर नष्ट हो गई है। जिसमें धान, सब्जियों,गन्ना व पशुओं का चारे आदि की फसलें नष्ट होने के साथ कर्षि भूमि भी रेत चढ़ने के कारण पूरी तरह प्रभावित हो गई है। गत सप्ताह पूर्व भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह व भाजपा नेता अनिल चौहान ने डीएम रवींद्र सिंह व तत्कालीन एसडीएम निकिता शर्मा संग गांवों का दौरा कर पीड़ित किसानों से वार्ता कर जल्द से जल्द प्रभावित फसलों के उचित मुआवजे के आश्वासन दिया गया था। तहसील प्रशासन व कर्षि विभाग के अधिकारियों द्वारा सर्वे कर मुआवजे की रिपोर्ट तैयार की जारही है। गुरुवार को नवागत एसडीएम स्वप्निल यादव ने बाढ़ प्रभावित गांव इस्सोपुर खुरगान, मोहम्मदपुर राई, नंगलाराई, रामडा, हैदरपुर व मवी गांवों में पहुँचकर बाढ़ से प्रभावित फसलों का दौरा किया। एसडीएम ने राजस्व टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे में कोई भी पीड़ित किसान मुआवजे की सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। एडीएम ने यमुना बांध का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान लेखपाल मिंटू सिंह आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!