तलाव वाली मक्का मस्जिद में गूंजा कलाम-ए-इलाही, 16 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलानान स्थित तलाव के स्थित मक्का मस्जिद में जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। जलसे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद का माहौल धार्मिक और खुशनुमा नजर आया।जलसे में बतौर-ए-खुसूसी हजरत मौलाना मुफ्ती तय्यब ने शिरकत की। उनके साथ कारी आरिफ , कारी वाजिद सहित मस्जिद कमेटी व मोहम्मद वसीम मोहम्मद सलमान व अलसीफा अन्य उलमा-ए-किराम मौजूद रहे। उलमा ने अपने बयान में कुरआन-ए-पाक की तालीम हासिल करने और बच्चों को दीनी तालीम से जोड़ने की अहमियत पर विस्तार से रोशनी डाली।कार्यक्रम के दौरान 16 बच्चों द्वारा कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किए जाने पर उनकी दस्तारबंदी की गई। उलमा-ए-किराम ने बच्चों के सिर पर दस्तार सजाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान परिजनों और मौजूद लोगों ने बच्चों की हौसला-अफजाई की।उलमा ने कहा कि कुरआन-ए-पाक की तालीम हासिल करना बड़ी नेमत है। बच्चों की दीनी शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका भी अहम है। उन्होंने बच्चों को कुरआन की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने और अच्छे आचरण के साथ आगे बढ़ने की नसीहत की।जलसे में आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई गई।

error: Content is protected !!