मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, दो महिलाएं घायल; मारपीट का वीडियो वायरल

 

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला, कस्बे की इदरीश बैग बिहार कॉलोनी में मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान मोहल्ला निवासी नफीस की पत्नी भूरी और हसीन की पत्नी बुशरा घायल हो गईं।

बताया गया कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!