मोदी के जन्मदिन पर कांधला में सजा सेवा का मंच, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि नगरपालिका व्यवस्थाओं की हुई सराहना

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को नगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद कांधला की ओर से किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कांधला की अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता इंद्रपाल ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

*पालिका की व्यवस्थाओं की हुई सराहना*

 

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद कांधला की ओर से संभाली गई थी। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए थे। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह समेत मौजूद अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता, अशोक चौहान, अलका चौहान, अनिल बोहरा, संदीप सैनी, राजीव शर्मा, संजय मित्तल, डॉ. जनेश्वर चौहान, सचिन गोयल, पहल सिंह, निधीश मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई निरीक्षक शैशिल मालिक, लिपिक अमरीष कुमार, जेई अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही गई।

error: Content is protected !!