दस्तावेजों की जगह संचालक के हाथ खाली, ग्रन हॉस्पिटल सीज

 

कैराना बाईपास रोड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, पंजीकरण समेत जरूरी अभिलेख नहीं किए प्रस्तुत

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। कैराना बाईपास रोड स्थित ग्रन हॉस्पिटल पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक जांच की कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान जब अधिकारियों ने अस्पताल के संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज, पंजीकरण और अन्य अभिलेख मांगे तो संचालक टीम के सामने कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।स्वास्थ विभाग की टीम ने अस्पताल के संचालन से जुड़े दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा बार-बार अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन जांच के दौरान संचालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के संचालन पर कार्रवाई शुरू कर दी।

 

*दस्तावेज नहीं मिले तो सीज की कार्रवाई*

 

आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रन हॉस्पिटल को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में भी मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

नोडल अधिकारी ने बताई कार्रवाई की वजह शामली के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पवार ने बताया कि जांच के दौरान हॉस्पिटल संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसी के चलते अस्पताल को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के संचालन और उससे संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से बिना जरूरी दस्तावेजों के अस्पतालों के संचालन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि अस्पताल के संचालन से संबंधित अन्य कौन-कौन से अभिलेख और मानक पूरे किए गए थे।

error: Content is protected !!