
ब्लॉक में पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारंभ
दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निस्वार्थ भाव से सेवा करने की अपील
*
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विकासखंड कांधला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड के सभी सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ) ने अपने विचार रखे। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया गया है, जिनका लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और निस्वार्थ भाव से करने की अपील की। साथ ही देश और समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
डॉ. मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में सभी सहायक विकास अधिकारी, मुनव्वर जंग, गुलजार अंसारी, श्रम विभाग से अमन रुहेला, सीओ सहित विकासखंड कांधला का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े संकल्प को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।