
एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब
– सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
– भजन संध्या में हजारों श्याम प्रेमियों ने लिया हिस्सा
कांधला,संवाददाता
नगर के पशु अस्पताल मैदान में बीते शनिवार को भव्य “एक शाम खाटू श्याम के नाम” भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी पहुंचे। देर रात तक चले कार्यक्रम में भजन कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में जितेंद्र जस्सी शामली, सोनम शर्मा मथुरा, शिवानी हरियाणा और संदीप मस्ताना कानपुर सहित अन्य कलाकारों ने भगवान श्री खाटू श्याम के भजनों का गुणगान किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने और भक्ति में सराबोर होने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते नजर आए।कार्यक्रम में श्याम मंडल ग्रुप के सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी तथा भजन कलाकारों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन गुलशन खन्ना ने किया। भजन संध्या के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी आयोजकों द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
आयोजन के दौरान अंकित सैनी, विशाल, अमित, अमन, शुभम, हिमांशु, गौरव, यश, आकाश, पवन, सूरज, विवेक, राजीव शर्मा, कपिल, सौरभ, अंश, विनीत, अनुराग, मुकुल, भानु, अजय, आदित्य, संकेत, राहुल, सोनू सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो परिचय: कांधला के पशु अस्पताल मैदान में आयोजित “एक शाम खाटू श्याम के नाम” भजन संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते सदर विधायक प्रसन्न चौधरी एवं मौजूद श्याम प्रेमी