IMG-20260907-WA0007

 

कैराना। योग साधना यशवीर आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने रविवार को कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए हिन्दू धर्मावलंबियों को अपने जीवन को समर्पित करना होगा। उन्होंने हिन्दू समाज से सनातन से जुड़े कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और धर्म-विरोधी किसी भी षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया।

स्वामी जी ने विशेष रूप से माताओं, बहनों और बुजुर्गों से 07 अक्टूबर को बघरा आश्रम (मुजफ्फरनगर) में आयोजित होने वाले संकटमोचन मनोकामना पूर्ण प्राचीन महायज्ञ तथा विराट हिन्दू महासम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में सम्पूर्ण जगत के कल्याण और शांति के लिए 51 किलोग्राम देशी घी की आहुति दी जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां स्वामी यशवीर महाराज और आचार्य मृगेन्द्र ब्रह्मचारी ग्रामीणों से जुड़ रहे हैं। स्वामी जी ने हिन्दू युवाओं से नशे से दूर रहकर चरित्र निर्माण पर ध्यान देने और समाज-राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझने की बात कही। साथ ही, उन्होंने बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए सजग रहने और जिहादी मानसिकता रखने वालों से दूरी बनाने की सलाह दी।

कण्डेला गांव में इस दौरान आचार्य मृगेंद्र, जसवीर चौहान, विश्वास चौहान, साखी चौहान, सरवेस चौहान, महीपाल बैरागी, रामनिवास बैरागी, मनोज बैरागी, गोपाल रावत, चुहुड चौहान, बादल चौहान, प्रिंस चौहान, संजय चौहान, रोहित चौहान, कर्णसिंह उर्फ सोनू चौहान, अंकुर स्वामी आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्वामी जी को कार्यक्रम में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

error: Content is protected !!