कांधला पुलिस को मिली सफलता, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

कांधला पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा है।पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर रविवार को इलाके में संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की जांच का सघन अभियान चलाया जा रहा था।एडिशनल एसपी शामली सुमित शुक्ला के निर्देश और सीओ कैराना के नेतृत्व में कांधला पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका।तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान साबिर पुत्र निसार अहमद निवासी मोहल्ला शेखजादगान, कस्बा कांधला, जिला शामली के रूप में हुई।पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आगे भी इस तरह का जांच अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!