संघर्ष और परेशानियों के बीच जिंदगी के खूबसूरत पल खो रहा इंसान

 

पत्रकार सादिक सिद्दीक़ी

08077559391

(कांधला)। इंसान की जिंदगी में संघर्ष कभी खत्म नहीं होता और शिकायतों का सिलसिला भी चलता रहता है। कोई पैसे को लेकर परेशान है, कोई नौकरी की चिंता में है तो कोई रिश्तों की उलझनों में फंसा हुआ है। हर किसी के पास अपनी परेशानी है, लेकिन इन सबके बीच जिंदगी के अनमोल पल चुपचाप गुजरते जा रहे हैं।अक्सर इंसान सोचता है कि बस यह परेशानी खत्म हो जाए, फिर खुलकर जिंदगी जिएंगे। मगर एक परेशानी खत्म होते ही दूसरी सामने आ जाती है। इसी इंतजार में आज का खूबसूरत वक्त कल में बदल जाता है और पता ही नहीं चलता कि जिंदगी कब हाथ से निकलती चली गई।

सच यही है कि पैसा दोबारा कमाया जा सकता है, चीजें फिर खरीदी जा सकती हैं, लेकिन बीता हुआ वक्त कभी लौटकर नहीं आता। अपनों के साथ बिताए पल, बच्चों की मुस्कान और परिवार के साथ गुजारे कुछ सुकून भरे लम्हे ही जिंदगी की असली दौलत हैं।जरूरत है कि इंसान शिकायतों को थोड़ा पीछे रखकर अपने आज को महसूस करे। परेशानियां रहेंगी, संघर्ष भी चलता रहेगा, लेकिन इनके बीच मुस्कुराना और अपनों के साथ खुशियां बांटना ही जिंदगी को खूबसूरत बनाता है।क्योंकि जिंदगी का इंतजार मत कीजिए कि सब ठीक होगा, बल्कि जो आज मिला है उसी में खुशी तलाशिए।याद रखिए शिकायतें शायद कभी खत्म न हों, लेकिन जिंदगी जरूर खत्म हो जाएगी। इसलिए वक्त रहते जिंदगी को जी लीजिए।

error: Content is protected !!