पतंग उड़ाने को लेकर विवाद, युवक पर चार लोगों ने बोला हमला

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम में पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि बाद में पड़ोसी युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक युवक को रास्ते में रोककर जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया।

कस्बा एलम निवासी दीपक अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक भी अपनी छत पर पहुंच गया और दीपक को पतंग उड़ाने से मना करने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। छत पर शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत करा दिया।

बताया गया कि कुछ समय बाद दीपक किसी काम से बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसी युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दीपक घायल हो गया।पीड़ित ने कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल में अपना डाक्टरी परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!