बाइक की टक्कर से युवक का पैर टूटा, जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला, नगर के मौहल्ला खैल में बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई ने मौहल्ले के ही एक युवक पर जानबूझकर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।मौहल्ला खैल निवासी तहसीम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई किसी काम से बाजार जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मौहल्ले के ही शाकिब पुत्र इदरीश ने कथित तौर पर बाइक से उसके भाई के पैर में टक्कर मार दी। हादसे में युवक के पैर में गंभीर चोट आई।घटना के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर बताया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

पीड़ित के भाई ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!