फैमिली आईडी से श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा और बेहतर लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रम विभाग की ओर से कस्बा देहात में कैंप लगाकर फैमिली आईडी बनाने का कार्य किया गया।श्रम विभाग में कार्यरत गुलजार अंसारी ने बताया कि नगर और क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाई जा रही है। फैमिली आईडी बनने से श्रमिकों और उनके परिवारों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सकेगा।

 

उन्होंने क्षेत्र के सभी पंजीकृत श्रमिकों से फैमिली आईडी बनवाने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

error: Content is protected !!