मामूली विवाद में दो सगे भाइयों पर हमला, ईंट-पत्थर और रॉड से पीटने का आरोप

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला, क्षेत्र के गांव नाला में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर दो सगे भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट करते हुए ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

घायल माजिद के अनुसार, आरोपित पहले उनके घर की छत पर चढ़ गए और वहां से ईंट-पत्थर फेंके। इसके बाद उन्होंने माजिद और उसके भाई वाजिद के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद माजिद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!