संगठन मजबूत करने मैदान में उतरे भाजपा कार्यकर्ता,हुई अहम बैठक

 

* भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला में बूथ मजबूत करने का आह्वान, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

 

सादिक सिद्दीक़ी शाह बुलेटिन.

 

कांधला कस्बे के जैन स्थानक में भाजपा मंडल कांधला की संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी देते हुए क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

 

मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने की, जबकि संचालन अशोक चौहान ने किया। प्रवासी जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर मंडल प्रभारी शक्ति सिंगल, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, महामंत्री दीपक गुप्ता, सतवीर, देवचंद बिरला, रवि नामदेव, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी विनीत शर्मा, सोनू चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!