मंदिर परिसर में चोरी से मचा हड़कंप, कपड़े की दुकान का सामान गायब

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। माता मंदिर परिसर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर परिसर में रखे कपड़े की दुकान के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। बुधवार सुबह मंदिर खोले जाने पर चोरी की घटना का पता चला तो मौके पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है।

 

माता मंदिर निवासी गर्वित शर्मा पुत्र चन्द्रकान्त शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माताजी माता मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करती हैं। गर्वित शर्मा मंदिर के बाहर कपड़े की दुकान लगाते हैं। आरोप है कि एक सितंबर की रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस गए और मंदिर के अंदर रखा उनकी दुकान का कपड़ों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

 

बुधवार सुबह मंदिर खोले जाने पर सामान गायब मिलने से चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है।

 

पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने की भी मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!