थानाध्यक्ष बच्चू सिंह की सख्ती से अपराधियों में खौफ, चेकिंग अभियान में अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

 

* कांधला पुलिस का एक्शन जारी, संदिग्धों पर पैनी नजर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई

 

सादिक सिद्दीकी

 

कांधला (शामली)।जनपद शामली में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांधला थाना पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष बच्चू सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में नियमित चेकिंग, गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तेज कर दी गई है, जिसका असर अब साफ दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कांधला पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र शाहिद, निवासी मोहल्ला नई बस्ती, कस्बा एवं थाना कांधला के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस सफल कार्रवाई को उपनिरीक्षक अमरदीप एवं हेड कांस्टेबल प्रदीप ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों, नशा तस्करों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

थानाध्यक्ष बच्चू सिंह के कार्यभार संभालने के बाद थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ी है। नियमित चेकिंग अभियान, त्वरित कार्रवाई और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सक्रिय पुलिसिंग से असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास दिखाई दे रहा है।

error: Content is protected !!