IMG-20260731-WA0007

 

गुरदीप सिंह ने भी व्यापारियों के हितों की रक्षा का दिया आश्वासन, मिष्ठान खिलाकर जताया आभार!

कैराना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) में चौधरी गुरदीप सिंह को कैराना ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) की नगर इकाई के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

गुरुवार शाम कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित चौधरी सिताब सिंह मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एकत्रित हुए और गुरदीप सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें पटका पहनाकर और पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया।

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि गुरदीप सिंह के नेतृत्व में किसान और व्यापारी दोनों वर्गों के हितों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

सम्मान के जवाब में गुरदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और मिष्ठान खिलाकर खुशी साझा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

इस मौके पर संगठन के नगराध्यक्ष प्रदीप गोयल सहित अक्षय शर्मा, अय्यूब मंसूरी, संदीप शर्मा, फैजान अहमद, राकेश वर्मा, मनीष कंसल, संजय राजवंशी, हर्ष बंसल, डॉ. सावेज रहमानी, अनिल चौहान, डॉ. निगम चौहान, इरशाद सैफी, राजीव राजवंशी, मोहम्मद अहमद खान, इरफान सलमानी, राजपाल सभासद, उस्मान शम्सी, सरफराज और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!