“शकेब जे अख्तर द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप में मुफ्त जांच और दवा वितरण”

 

* “जनता के दिलों में बस रहे शकेब जे अख्तर!”फ्री मेडिकल कैंप में उमड़ा जनसैलाब, वार्ड 23 में बढ़ा समर्थन

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। मोहल्ला मौलानान की पंचायती बैठक मे जनसेवा और सामाजिक एकता का केंद्र बन गई, जब समाजसेवी एवं वार्ड 23 से भावी सभासद प्रत्याशी शकेब जे अख्तर द्वारा विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन कराया गया। कैंप में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराई और डॉक्टरों से परामर्श लेकर निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।

अजय संगल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च एवं आयुष्मान हॉस्पिटल, झिंझाना के सहयोग से आयोजित इस मेडिकल कैंप में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कैंप का लाभ उठाया। लोगों का कहना था कि जिस तरह शकेब जे अख्तर लगातार समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं, उससे वार्ड 23 में उनके समर्थन का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

कैंप में Dr. मरुफ (MBBS, MD) ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। मेडिकल स्टाफ में आकाश, पूजा और सोनम ने सेवाएं दीं, जबकि फार्मेसी की जिम्मेदारी अभि ने संभाली। वहीं Drx सद्दाम अली की टीम भी पूरे आयोजन में सक्रिय नजर आई।

कैंप के दौरान लोगों ने खुलकर कहा कि राजनीति से हटकर जनता के बीच रहकर सेवा करने वाले लोगों की आज समाज को जरूरत है। कई बुजुर्गों और युवाओं ने शकेब जे अख्तर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार वार्ड की समस्याओं और जनता की जरूरतों को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

शकेब जे अख्तर ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका पहला उद्देश्य है और भविष्य में भी क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजहित से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेंगे।

मेडिकल कैंप के बाद पूरे वार्ड में शकेब जे अख्तर की चर्चा तेज हो गई और लोगों के बीच उनके बढ़ते जनसमर्थन को लेकर खूब चर्चाएं होती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!